फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की उम्मीद: आगरा में एक मई से शुरू हो जाएगा हवा से ऑक्सीजन बनाने का प्लांट

Wed, 28 Apr 2021 01:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

गुजरात के अहमदाबाद में ऑक्सीजन प्लांट का कंप्रेशर असेंबल हो रहा है, जिसे वायुसेना के विमान से आगरा लाया जाएगा। इस प्लांट के शुरू होने के बाद 2000 सिलिंडर ऑक्सीजन रोज मिलेगी। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन टैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑक्सीजन संकट के बीच एक राहत भरी खबर आई है। एक मई से शहर को ऑक्सीजन कमी से निजात मिल सकती है। टेढ़ी बगिया में प्रतिदिन 1600 से 2000 सिलिंडर आपूर्ति करने की क्षमता वाला नया प्लांट तैयार है। सिर्फ अहमदाबाद में अंसेबल हो रहे कंप्रेशर के पहुंचने का इंतजार है। गुरुवार रात तक कंप्रेशर आ सकता है। एक मई तक ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


जिले में 41 कोविड अस्पताल हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल समेत सभी के लिए हर दिन करीब 50 टन ऑक्सीजन चाहिए। 10 टन ऑक्सीजन रोज एसएन को मिल रही है। 4 से 5 टन ऑक्सीजन अन्य प्लांट से सिलिंडर में मिल रही है। करीब 35 टन की कमी है। जिसे पूरा करने के लिए जिले में हवा से ऑक्सीजन बनाने के दो प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सेना की टीम मदद में जुटी है। एक मई तक प्लांट शुरू कर देंगे।

डीएम ने बताया कि अहमदाबाद में प्लांट के लिए कंप्रेशर असेंबल हो गया है। गुरुवार को सेना के वायुयान से कंप्रेशर आगरा पहुंच जाएगा। प्लांट का ट्रायल शुरू हो चुका है। दूसरा प्लांट भी हवा से ऑक्सीजन तैयार कर उन्हें सिलिंडर में भरेगा। इसकी क्षमता करीब 700 से 1000 सिलिंडर होगी। डीएम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हम इन दोनों की प्लांट की क्षमता को बढ़ा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट में युद्ध स्तर पर हो रहा कार्य - फोटो : अमर उजाला
खत्म हो जाएगी समस्या
नवनिर्मित मैं. अग्रवाल गैस प्लांट के संचालक विशाल अग्रवाल ने बताया कि जल्द शहर में ऑक्सीजन की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कंप्रेशर आने के 48 घंटे में गैस आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस प्लांट को तैयार कराने में डीएम प्रभु एन सिंह और आईएएस अमित काले की मुख्य भूमिका है।

बाहर से मंगाई 36 टन तरल ऑक्सीजन
ऑक्सीजन खत्म होने से अस्पतालों में मचे हाहाकार के बाद मंगलवार को आगरा के लिए 36 टन तरल ऑक्सीजन बाहर से मिल गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे दस टन का टैंकर आया। जिससे रामरघु, उपाध्याय, रश्मि मेडिकेयर समेत 7 कोविड अस्पतालों के टैंक भरे गए। 

दोपहर दो बजे 10 टन लिक्विड ऑक्सीजन का दूसरा टैंकर एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए मिला। डीएम ने बताया कि 16 टन ऑक्सीजन का तीसरा टैंकर मंगलवार रात 10 बजे तक आगरा पहुंच जाएगा। 36 टन गैस मिलने से आगामी 24 से 48 घंटे के लिए समस्या नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें