फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पारस प्रकरण के बाद एक और अस्पताल का वीडियो वायरल, ऑक्सीजन सिलिंडर मांग रही थी चिकित्सक

Thu, 10 Jun 2021 12:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दमघोंटू मॉकड्रिल वीडियो कांड अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि बुधवार को ऑक्सीजन के लिए रोती-बिलखती महिला चिकित्सक के तीन नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमघोंटू मॉकड्रिल वीडियो कांड अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि बुधवार को ऑक्सीजन के लिए रोती-बिलखती महिला चिकित्सक के तीन नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तीनों वीडियो ऑक्सीजन संकट की उस 25 अप्रैल की रात के बताए जा रहे हैं जिसके दूसरे दिन 26 अप्रैल सुबह श्री पारस अस्पताल में 22 मरीजों पर मॉकड्रिल के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में इन वीडियो से फिर जिलाधिकारी के उस बयान पर सवालिया निशान लग गया है जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन


आगरा के प्रतापपुरा स्थित आगरा कार्डियक सेंटर की संचालिका डॉ. मधुलिका अग्रवाल रोती-बिलखती आवाज में जिला प्रशासन से ऑक्सीजन सिलिंडर दिलवाने के लिए गुहार लगा रही हैं।

उन्होंने अपने तीन वीडियो जिला प्रशासन द्वारा बनाए आईएमए के उस व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे थे जिससे कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई के लिए समन्वय के लिए बनाया गया था। इस ग्रुप में जिलाधिकारी, औषधि निरीक्षक, आईएमए पदाधिकारी आदि अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

वीडियो वायरल होने के बाद महिला चिकित्सक डॉ. अग्रवाल ने कहा उस समय वेंडर ने ऑक्सीजन खत्म होने की बात कह कर मेरे हाथ-पांव फुला दिए थे। उनके पति डॉ. अमित गुप्ता ने कहा व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो डालने के 15 मिनट बाद डीएम साहब ने हमें पांच-पांच कुल दस सिलिंडर भिजवा दिए थे। तब हमारे दोनों सेंटर सफायर और कार्डियक केयर में करीब 50 मरीज भर्ती थे। 

वीडियो किस तारीख का है इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें तारीख याद नहीं। वीडियो रात में भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बाद हमें लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति जिला प्रशासन द्वारा कराई जाती रही थी।

सूत्रों की मानें तो वीडियो जिला प्रशासन द्वारा बनाए ग्रुप से ही लीक हुआ है। इसके अलावा उसी वक्त एक महिला तीमारदार का वीडियो भी ग्रुप में भेजा गया था। जिसमें वह अपने 26 साल के बेटे के लिए जल्द से जल्द ऑक्सीजन सिलिंडर मांग रही है।
 
विज्ञापन

वीडियो एक... (27 सेकंड)
मैं हाथ जोड़कर विनती कर रही हूं सर, मेरे सेंटर आगरा कार्डियक सेंटर पर गैस खत्म हो गई है। हमने पुलिस को बुलाना शुरू कर दिया है। प्लीज... अगर हो सके तो सिलिंडर भिजवा दीजिए... मेरा आदमी वहां पर चार बजे से खड़ा हुआ है। मुझे आज 50 सिलिंडर में से सिर्र्फ 27 सिलिंडर मिले थे। 50 मरीजों पर मैंने 27 सिलिंडर से काम किया है। मैंने अंबु बैग मंगवा लिए हैं...। मुझे पता है आप लोग गैस नहीं भेजेंगे... और मैं जितना हो पाएगा उतना करूंगी...।

वीडियो दो... (27 सेकंड)
मेरा आदमी एडवांस फिलिंग सेंटर के अंदर है.. सर। 23 सिलिंडर हैं उसके पास सर... प्लीज मुझे भिजवा दीजिए बहुत कैजुअलटी हो जाएंगी। बहुत यंग बच्चे हैं मेर पास 27 साल के 30 साल के... प्लीज सर बहुत रिक्वेस्ट करके कह रही हूं। मरने का वेट नहीं करिए कि मरने के बाद आप निकालना शुरू करेेंगे और मुझे एहसान में पांच सिलिंडर दे देंगे...। मैं कल अपना सेंटर बंद कर दूंगी तब तक प्लीज मरीजों को उनका लाइफ सपोर्ट भिजवा दीजिए... उसके बाद आप उन्हें जहां ट्रांसफर करना चाहें, करें... उसके बाद मैं ताला लगा दूंगी।

वीडियो तीन (27 सेकंड)
इसके आगे मरीजों को जो भी होता है उसके लिए हायर अथॉरिटी रिस्पॉसिंबल होंगी... हमारे सीएम योगी आदित्यनाथ रिस्पांसिबल होंगे। हमारे डीएम रिस्पांसिबल होंगे। हमारी आईएमए के ऊपर वाले हैड रिस्पॉसिंबल होंगे... क्योंकि, यहां पर बहुत मिस मैनेजमेंट था... क्योंकि यहां उन 50 पेंशेंट की लाइफ की कोई वैल्यू नहीं है...। डॉक्टर ने मिलकर यहां 92 घंटे लगातार काम किया है। हम लोग जरा सा भी सोये नहीं है..। आप लोग भी नहीं सोये... पर किसी ने कुछ नहीं किया सर मेरा आदमी एडवांस फिलिंग सेंटर के अंदर फंसा है...।

वीडियो चार (24 सेकंड)
सुनीता मिश्रा है मेरा बेटा सफायर अस्पताल में भर्ती है। उसका नाम विशाल है। 26 साल का है कल हमने उसके लिए अपने हाथों से सिलिंडर अरेंज कराया है। उसकी हालत में सुधार आया है। अगर आज सिलिंडर नहीं मिला तो उसकी तबियत खराब हो जाएगी। इसके जिम्मेदार आदित्यनाथ जी और हमारे डीएम साहब होंगे... (महिला हाथ जोड़कर बोली) सर आप हमें ऑक्सीजन प्रोवाइड कराइए सर... प्लीज...।

आगरा: श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगाईं ये धाराएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें