फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में घुसकर मालिक का कत्ल: पुलिस को एक सवाल कर रहा परेशान, इसी में उलझी हत्या की गुत्थी; पढ़ें मामला

Tue, 13 Aug 2024 07:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फैक्टरी में घुसकर मालिक का कत्ल कर दिया गया। मामले में पुलिस को एक सवाल काफी परेशान कर रहा है। इसी के जवाब में हत्या की गुत्थी उलझी है। गेट बंद था। दीवार 12 फीट ऊंची है। एक दर्जन कर्मा काम कर रहे थे। फिर आरोपी अंदर कैसे घुसा ? 
विज्ञापन
संजीव गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में औद्योगिक एरिया के एफ ब्लॉक में एसबी पॉलीमर्स के नाम से संजीव गुप्ता की फैक्टरी है। फैक्टरी के गेट बंद थे। दीवार 12 फीट ऊंची है। ऐसे में हत्यारोपी बाहर से अंदर कैसे पहुंचा? पुलिस इस पॉइंट पर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस को शव पलंग पर पड़ा मिला। ऐसा लग रहा था जैसे सोते समय संजीव गुप्ता की गर्दन पर चाकू से वार किया गया। गर्दन में करीब एक इंच गहरा जख्म था। एक हाथ में पट्टी बंधी थी।

पिछले दिनों फैक्टरी में ही चोट लगी थी। पुलिस को पलंग के नीचे खून बिखरा मिला। खून के कुछ छींटे दीवार पर भी थीं। दीवार पर छींटों की ऊंचाई पलंग से ज्यादा ऊपर नहीं थी।

विज्ञापन

प्रारंभिक छानबीन में साझीदार से विवाद की बात सामने आई। साझीदार से विवाद है यह परिवार में सभी को पता है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई हैं। सर्विलांस टीम अलग से काम कर रही है।
 
विज्ञापन

आगरा शिफ्ट होने वाला था परिवार

परिजन ने पुलिस को बताया कि संजीव गुप्ता ने शास्त्रीपुरम में साझीदार के साथ मिलकर मकान बनाया था। जल्द ही परिवार को उसमें शिफ्ट करने वाले थे। बेटी लखनऊ में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। बेटा विभू पिता के साथ कारोबार देखता है। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी में करीब एक दर्जन कर्मचारी काम करते हैं। नरेंद्र परिवार सहित फैक्टरी में ही रहता है। सभी कर्मचारियों से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें