मथुरा के सदर बाजार के चौराहे पर बजरफुट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सराफ की दुकान से टकरा गया। इससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। गनीमन रही कि दुकान बंद थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बजटफुट लदा ट्रक राजस्थान के पुष्कर से सदर बाजार के एक बिल्डिंग मटेरियल विक्रेता के यहां आया था। ट्रक ओवरलोडेड था। ट्रक में लगभग 40 टन माल भरा था। टक्कर से दुकान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।