कासगंज राजस्थान में छात्र की मौत के गांधी मूर्ति पर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। राजस्थान के जालौर जिले के सुराणा में स्कूल के मटके से पानी पीने पर शिक्षक के द्वारा दलित छात्र की पीट कर हत्या करने के मामले से दलित समाज में आक्रोश है। आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी ने जुलूस निकाल कर आक्रोष व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। वहीं दोषी शिक्षक को फांसी दिए जाने की भी मांग की।
वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार को दलित विरोधी बताया। सोरों एवं सहावर में भी जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि 9 वर्षीय छात्र की राजस्थान के सुराणा के विद्यालय में स्कूल के मटके से पानी पीने के कारण शिक्षक द्वारा पीटकर हत्या कर दी गई। भीम आर्मी पार्टी के जिलाध्यक्ष हेम सिंह ने भी घटना की निंदा की। इस दौरान मुकुल सागर, भूषण भारती, साहब सिंह, जीतू कुमार, संजीव गौतम, राम भरोसे, डीसी मौर्या, सौरभ कुमार, आर्दश किट्टी बाल्मीकि, संजय बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।