फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो गजब हो गया: मालखाने से गायब हो गई चौकी प्रभारी की पिस्टल, अब तक नहीं चला पता... दर्ज होंगे बयान

Fri, 26 Jul 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मालखाने से चौकी प्रभारी की पिस्टल गायब हो गई। काफी प्रयास के बाद भी इसके बारे में पता नहीं चल सका है। इस मामले में अब पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज होंगे।

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा थाना बाह के मालखाने से बटेश्वर चौकी प्रभारी राजाबाबू यादव की पिस्टल गायब होने के मामले में पुलिस खाली हाथ है। दरोगा पिस्टल मालखाने में जमा करने का दावा कर रहे हैं तो हेड मोहर्रिर ने पिस्टल दरोगा के पास ही होने का दावा किया था। मामले में दोनों के बयान दर्ज करने की तैयारी है। उनका हमराही तो कमजोर कड़ी तो नहीं है।
विज्ञापन





 

बाह थाने के हेड मोहर्रिर वीरेश कुमार के कानपुर हुए तबादले पर मालखाने का चार्ज नये हेड मोहर्रिर अवधेश कुमार को सौंपे जाने के दौरान मालखाने से बटेश्वर चौकी प्रभारी राजाबाबू यादव की सर्विस पिस्टल गायब होने का मामला सामने आया। गायब पिस्टल को लेकर हेड मोहर्रिर वीरेश कुमार और चौकी प्रभारी राजाबाबू यादव आमने सामने हैं।
 
विज्ञापन

राजाबाबू यादव का दावा है कि लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के बाद उन्होंने मालखाने में पिस्टल को जमा करा दिया था, जबकि वीरेश कुमार के मुताबिक पिस्टल चौकी प्रभारी को ही आवंटित है। वहीं खास हमराही का भी नाम सामने आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक बाह आरपी सिंह ने बताया कि घटना से आलाधिकारियों को अवगत करा दिया है। एसीपी बाह गौरव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पिस्टल कहां से और कब गायब हुई? यह पता किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें