फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों का प्रकोप, अब तक छह लोगों की मौत, कई बीमार

Thu, 13 Sep 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
कादरगंज में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रामक रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। बुखार से पूर्व में छह मौतें हो चुकीं हैं। सैकड़ों लोग बीमार हैं।
विज्ञापन


जिले में 50 से अधिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रामक रोगों का प्रकोप होने से स्थिति खराब है। घर-घर में चारपाईयां बिछी हैं। बुखार से पूर्व में छह मौतें हो चुकीं हैं। गुरुवार को मूंजखेड़ा के युवक पप्पू पुत्र रामसनेही की बुखार से हालत काफी बिगड़ गई। 

उसे गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए बाहर ले गए। बाढ़ प्रभावित राजेपुर कुर्रा में कई लोग बीमार हैं। यही स्थिति हंसी नगला, नगला जाटवान, बमनपुरा, अजीतनगर, सिकंदरपुर ढाव, किलौनी, किसौल, कादरगंज, मेहोल, मियूनी सहित तमाम आसपास के गांव में बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह जगह भरा हुआ है बाढ़ का पानी

जगह-जगह निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। बुखार के अलावा लोग स्किन एलर्जी के भी शिकार हैं। बुखार पीड़ित खुशनुमा ने कहा कि उसे कई दिनों से बुखार आ रहा है। दवा भी खाई है, लेकिन लाभ नहीं मिल रहा। 

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम ने कादरगंज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। जहां बड़ी संख्या में पीड़ितों का परीक्षण करके दवाएं दी गईं। बुखार के अलावा स्किन एलर्जी के मरीज भी पाए गए। चिकित्सकों ने मलेरिया परीक्षण के लिए स्लाइड भी बनवाईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें