जीवनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर चस्पा नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते ही दवाई और टीके का संकट खड़ा हो गया है। वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से टीकाकरण बंद है। दूसरी खुराक के लिए ही थोड़ा रिजर्व स्टॉक बचा है। पहली खुराक वालों को दूसरी खुराक जरूरी है। इसमें 45 से 55 दिन लग सकते हैं।
ताजनगरी में 1.80 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि फरवरी में 60 साल उम्र के लिए वैक्सीन लग रही थी तब लोग नहीं आए। बहुत वैक्सीन इस्तेमाल नहीं होने से खराब हो गई। सरकार ने 45 साल के लिए टीकाकरण शुरू किया।
जब कोरोना केस बढ़े तो वैक्सीन की कमी हुई। कोविशील्ड की वायल नहीं हैं। कोविशील्ड के टीके नहीं लग रहे हैं। चुनिंदा केंद्रों पर सिर्फ कोवैक्सीन की दूसरी खुराक के मरीजों के लिए है। पहले 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी गईं थीं। अब इसके लिए व्यक्ति को 45 से 55 दिन बाद टोकन दिया जा रहा है।
जीवनी मंडी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिन से कोरोना वैक्सीन नहीं है। यहां नोटिस लगा दिया गया है कि वैक्सीन नहीं है। इससे टीका लगवाने वालों को लौटना पड़ रहा है। नगला पदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी कोरोना वैक्सीन ना होने के कारण गुरुवार को टीकाकरण नहीं हुआ।