फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर पलटी, ठेकेदार की मौत

Sun, 25 Oct 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। जबकि साथी चालक घायल हो गया। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ माना जा रहा है।
विज्ञापन

यह दुर्घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र में किलोमीटर 26.800 के पास हुई। हादसे में बिहार के जिला लखीसराय ग्राम बाछा थाना हलसी निवासी शैलेश (45) की जान चली गई। घायल कार चालक भास्कर दिल्ली के थाना कल्याणपुर विनोद नगर का रहने वाला है। दोनों दिल्ली से बिहार जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक भास्कर को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेजा गया। मृतक शैलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से थाना फतेहाबाद पहुंचाया गया।

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि संभवत चालक को झपकी आ गई थी। कार की गति अधिक थी। इसके कारण ही हादसा हुआ है। चालक भास्कर ने बताया कि वे दुर्गा पूजा के दौरान शैलेश के परिवार को बिहार छोड़कर आए थे। अब दोनों दोस्त उसके परिवार को वापस लाने बिहार जा रहे थे। भास्कर प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा है। शैलेश कंस्ट्रक्शन की ठेकेदारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें