एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रहे ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया की गई। 510 में से 508 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं दो ग्राम पंचायत सदस्य, दो ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए मतदान कराया जाएगा। जिनसे संबंधित प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विकासखंड जैथरा ब्लॉक में रिक्त ग्राम प्रधान पद बहगों में 9 और दतौली में चार प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला होगा। वहीं विकास खंड अलीगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इन्हें और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सभी उम्मीदवारों को सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।
12 जून को इन पांचों पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। वहीं 14 जून को मतगणना कराई जाएगी। विकासखंड सकीट के आरओ नीरज कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।