फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बहाव के चलते यमुना में पलटने से बची नाव 19-27-02

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। पशुओं का चारा लेने गए किसानों की नाव मंगलवार को तेज बहाव के चलते यमुना में पलटने से बाल-बाल बच गई। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद के नाविक मानिकचन्द्र गांव के अन्य लोगों के साथ आगरा जिले की सीमा से पशुओं का चारा लेने के लिए नाव से गए थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह चारा लेकर रसूलाबाद घाट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

जहां बाकी लोग उतर गए लेकिन मानिकचन्द्र, कालीचरन और बच्चू सिंह नाव में ही सवार थे। इसी दौरान नाव की रस्सी पकड़े युवक के हाथ से रस्सी छूट गई। यमुना का तेज बहाव होने के कारण नाव तेजी से गहराई की तरफ जाने लगी। वहीं धीरे-धीरे नाव में पानी भरने लगा। तभी किसी तरह नाविक ने स्थिति को संभाला तथा बाहर खड़े ग्रामीणों ने रस्सी के माध्यम से नाव को किनारे तक लाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें