फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर के नीचे दबे तीन किशोर, घायल

विज्ञापन
बिछवां में थ्रेशर में दबकर घायल हुए किशोर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी- बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव रंगपुर में मूंगफली की थ्रेसिंग करते समय अचानक थ्रेसर पलट गया। उसके नीचे दबकर तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 15 वर्षीय बाला कश्यप, 14 वर्षीय अरमान और फरमान मंगलवार की सुबह गांव रंगपुर निवासी संदीप के खेत में थ्रेसर से मूंगफली कटवाने के लिए पहुंचे थे। शाम करीब तीन बजे के करीब काम खत्म होने के बाद जब चालक ट्रैक्टर लेकर चल दिया तो रास्ते में अचानक थ्रेसर पलट गया। पास ही खड़े तीनों किशोर थ्रेसर के नीचे दब गए।
किशोरों को दबा देख चालक भी घबरा गया। इस बीच घटनास्थल पर परिजन व ग्रामीण भी आ गए। आनन-फानन में तीनों घायलों को निकालने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक एक किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें