सात नए संक्रमित मिले
पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सात कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चार संक्रमित मैनपुरी विकास खंड में और कुरावली में एक और किशनी में दो संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
कोविड अस्पताल से चार लोगों को भेजा गया घर
पिछले 24 घंटे में जिले में 27 संक्रमित ठीक हो गए। कोविड अस्पताल में भर्ती 15 संक्रमितों में से भी चार को ठीक होने पर रविवार को घर भेज दिया गया। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 218 रह गई है। 11 कोविड अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 207 होम आइसोलेट चल रहे हैं।
जसराजपुर में 33 लोगों की हुई जांच
भोगांव के बौद्ध विहार जसराजपुर में कोविड सेंटर खोले जाने के बाद लोगों का लगातार परीक्षण किया जा रहा है। रविवार को कुल 33 लोगों का परीक्षण किया। 11 मरीजों को संदिग्ध मानते हुए कोविड जांच के लिए जिला चिकित्सालय में जांच कराने की सलाह दी। सात मरीजों को ऑक्सीजन की कमी पाये जाने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के द्वारा ऑक्सीजन दिलाई।