फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की संक्रमण से मौत, बीते 24 घंटे में सात नए संक्रमित

Mon, 31 May 2021 01:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. दीप सिंह पाल कई दिनों से संक्रमण से पीड़ित थे। उनका उपचार सैफई के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मैनपुरी में कोरोना वायरस: एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के रहने वाले कोरोना संक्रमित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. दीप सिंह पाल की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सात कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। 27 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9754 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


शहर निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ.दीप सिंह पाल कोरोना संक्रमित होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती थे। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व मंत्री के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया। 

सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती थे वहां उनकी मौत हुई है इसकी जानकारी मिली है। वे वर्तमान में कोरोना संक्रमित थे कि नहीं इस संबंध में मेडिकल कॉलेज से अभी तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात नए संक्रमित मिले 
पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सात कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चार संक्रमित मैनपुरी विकास खंड में और कुरावली में एक और किशनी में दो संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। 

कोविड अस्पताल से चार लोगों को भेजा गया घर 
पिछले 24 घंटे में जिले में 27 संक्रमित ठीक हो गए। कोविड अस्पताल में भर्ती 15 संक्रमितों में से भी चार को ठीक होने पर रविवार को घर भेज दिया गया। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 218 रह गई है। 11 कोविड अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 207 होम आइसोलेट चल रहे हैं। 

जसराजपुर में 33 लोगों की हुई जांच 
भोगांव के बौद्ध विहार जसराजपुर में कोविड सेंटर खोले जाने के बाद लोगों का लगातार परीक्षण किया जा रहा है। रविवार को कुल 33 लोगों का परीक्षण किया। 11 मरीजों को संदिग्ध मानते हुए कोविड जांच के लिए जिला चिकित्सालय में जांच कराने की सलाह दी। सात मरीजों को ऑक्सीजन की कमी पाये जाने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के द्वारा ऑक्सीजन दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें