इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कार्यक्रम
आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अंगदान करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह 13 अगस्त तक चलेगा। इसमें ब्रेन डेड मरीजों के परिजन को अंगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। तोता के ताल स्थित कार्यालय में सोमवार को पोस्टर जारी किया गया।
अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि ब्रेन डेड मरीज के हृदय, फेफड़े, किडनी, लिवर, अग्नाशय, आंत, कॉर्निया, त्वचा, हड्डी आदि काम में आ सकते हैं। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. रणवीर त्यागी ने कहा कि आईसीयू में ब्रेन डेड मरीज के परिजन से अंगदान की स्वीकृति मिल जाए तो अन्य मरीजों की जान बच सके। सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि अभियान में लोगों को अंगदान के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. करण रावत, डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. शेफाली मजूमदार आदि की मौजूदगी रही।