फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्यूआर कोड मामले में एडीओ अछनेरा की जांच के आदेश

Fri, 30 Jan 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अछनेरा विकास खंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी पर प्रधानों को क्यूआर कोड भेजकर विकास कार्यों में रुपये की मांग करने का आरोप है। इस मामले में निदेशालय ने मंडलीय उपनिदेशक पंचायतीराज को जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि सीडीओ ने अपने स्तर से कराई जांच रिपोर्ट पंचायती राज निदेशालय को कार्रवाई के लिए भेजी थी।
विज्ञापन

अछनेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अर्रुआ के ग्राम प्रधान महेश चंद्र ने एडीओ शैलेंद्र सिंह पर क्यूआर कोड भेजकर कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर क्यूआर कोड के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे। इसके बाद ब्लॉक के कई प्रधानों ने लामबंद होकर सीडीओ और सांसद से शिकायत की।
सीडीओ ने एडीओ पर आरोपों की जांच के डीसी मनरेगा को सौंप दी। सूत्रों की मानें तो जांच में एडीओ को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया था। सीडीओ ने जांच को कार्रवाई की संस्तुति के लिए लखनऊ पंचायतीराज निदेशालय भेज दिया। निदेशालय से जांच के लिए मंडलीय उपनिदेशक पंचायतीराज को भेजा गया है। उन्हें फिर से जांच करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय उपनिदेशक पंचायतीराज संजय कुमार ने बताया कि निदेशालय से जांच के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही जांच कर निदेशालय को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें