फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिनके की तरह 2022 में उड़ेगा विपक्ष

विज्ञापन
नौरमई में एक्सप्रेस वे पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का सम्मान करते भाजपाई - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
नौरमई (मैनपुरी)। आगरा में सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में विपक्ष तिनके की तरह उड़ जाएगा। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाल टोपी वाले पहले अपने परिवार के विवाद को संभाले फिर देश की राजनीति करें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सपा पर निशान साधते हुए कहा कि चाचा- भतीजा चाहे अलग-अलग ताल ठोंकें चाहे एक साथ मिलकर लड़ें उससे भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी सर्वजन को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती कब किसको पार्टी में रखेंगी और कब किसको निकालेंगी। यह कोई नहीं जानता उन्हें सिर्फ पैसा चाहिए।
इस मौके पर नरेंद्र कुशवाहा प्रधान, रवीश कुमार शाक्य प्रधान, विजय शाक्य, सुरेंद्र शाक्य, धर्मेंद्र गुप्ता, नीरज गौतम प्रधान, लायक सिंह कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, मंगल सिंह, अशोक कुमार, छोटू जादौन, आकाश कुमार, पवन शाक्य, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें