फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदायूं में शिक्षक संघ के अध्यक्ष के निलंबन का विरोध

Wed, 13 Sep 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं में शिक्षक संघ के अध्यक्ष के निलंबन का विरोध
विज्ञापन

- निलंबन निरस्त नहीं हाेने पर बदायूं कूच करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अरुण यादव के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बदायूं में शिक्षक दिवस पर संघ के जिलाध्यक्ष को झूठे आरोपों में निलंबित करने का विरोध किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि यदि कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश का शिक्षक बदायूं कूच करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में बीएसए बदायूं को हटाए जाने की भी मांग की गई।
कलेक्ट्रेट पर शिक्षक नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक दिवस पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बदायूं संजीव शर्मा को मिथ्या आरोपों में बीएसए बदायूं द्वारा निलंबित करने का कार्य किया गया है। संघ के संयोजक ने कहा कि बीएसए बदायूं की कार्रवाई से पूरे प्रदेश का शिक्षक आक्रोशित है l जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा को बिना अनुमति धरना और मनगढ़ंत आरोप लगाकर स्वीकृत चिकित्सा अवकाश पर होने के बावजूद निलंबित किया जाना शिक्षकों को उकसाने वाला और समाज में शिक्षकों की गलत छवि पेश करने का कार्य किया गया है । ज्ञापन में कहा गया कि यदि उनका निलंबन न निरस्त किया गया और बीएसए को नहीं हटाया गया तो पूरे प्रदेश का शिक्षक 20 सितंबर को बदायूं कूच करेंगे। वहीं बीएसए कार्यालय में स्थानांतरण के बाद भी कार्य कर रहे लिपिक अनुभव सिंह को तत्काल कार्यालय से रिलीव करने की मांग की गई l
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अतुल यादव, प्रेमप्रकाश शाक्य, राजेश यादव, अमित यादव, प्रवेंद्र कुमार, विपिन पाल, अरविंद, धीरेंद्र यादव, मयंक मिश्रा, अनुराग तिवारी, श्रीचंद्र यादव, सुधीर चौहान शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें