फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एलिवेटेड रोड की उपयोगिता पर खड़े हुए सवाल, विशेषज्ञ बोले- बढ़ सकती है जाम की समस्या

Sun, 01 Mar 2026 11:22 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर सेतु निगम ने पर्यटन मंत्री के समक्ष प्रजेंटेशन दिया था। इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेषज्ञों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि एलिवेटेड रोड से जाम की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को सेतु निगम ने प्रभारी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष तीन एलिवेटेड रोड निर्माण का प्रजेंटेशन दिया था। शनिवार को एलिवेटेड रोड की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एवं चिकित्सक डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि एलिवेटेड रोड से यातायात की समस्या घटने के बजाय बढ़ सकती है। उन्होंने कहा जब हम नई सड़कें या एलिवेटेड रोड बनाते हैं तो शुरुआत में ट्रैफिक कम लगता है। इसे देखकर वे लोग भी कारें निकालने लगते हैं जो पहले बस या ऑटो से चलते थे। इससे जाम की स्थिति वैसी ही हो जाती है।

उन्होंने सियोल का उदाहरण दिया। बताया कि सियोल ने 2003 में एक प्रमुख एलिवेटेड हाईवे को तोड़कर वहां एक प्राकृतिक जलधारा और पार्क विकसित किया। परिणाम चौंकाने वाले थे। ट्रैफिक कम हो गया, लोगों ने सार्वजनिक परिवहन का रुख किया और इलाके का तापमान भी गिर गया। एलिवेटेड रोड अक्सर पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए शहर को काट देते हैं।
विज्ञापन


डॉ. चतुर्वेदी ने सुझाव दिया है कि निवेश कंक्रीट के पुलों के बजाय मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और चौड़े फुटपाथों पर होना चाहिए। वहीं, इस संबंध में जिलाधिकारी का कहना है कि विस्तृत सर्वे के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें