फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी से मिट्टी खोदने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। आगरा-मैनपुरी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बुुधवार को ठेकेदार ने लोअर गंगा नहर के पुराने पुल के पास से मिट्टी की खोदाई कराई। इसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। शिकायत पर जेई ने मिट्टी खोदाई न कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुराने नहर पुल के पास गंगा दशहरा पर लगने वाले मेले में दुकानदार दुकानें लगाते हैं। यह मेला तीन दिन चलता है। बुधवार को आगरा-मैनपुरी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पुल के पास से ठेकेदार की मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। जेसीबी से की जा रही खोदाई का दुकानदारों ने विरोध करके पटरी से खनन रोकने को कहा। ठेकेदार के नहीं मानने पर दुकानदारों ने अवर अभियंता नीरज कुमार से शिकायत की। अवर अभियंता ने दुकानदारों से कहा कि पटरी पर मेला लगने की जानकारी नहीं थी।
अब नहर पटरी से मिट्टी की खोदाई नहीं होगी। दुकानदार हरीश कुमार, मनीराम, उजागर सिंह, राजू, अनिल कुमार, राजन, मुनीशा देवी, वेदकुमार, राम मोहन ने डीएम से भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें