फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम को पराजित कर बालाजीपुरम पहुंचा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा में खेली जा रही दीपू स्मृति ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बालाजीपुरम मैनपुरी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम मैनपुरी को चार रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

स्टेडियम मैनपुरी ने टॉस जीतकर बालाजीपुर में को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजीपुरम की टीम 20 ओवर के मैच में छह विकेट पर 139 रन बनाए। माधव 52, आशुतोष 24 और इमरान 22 रन की पारी खेली। स्टेडियम के गेंदबाज अंकित ने तीन, सारांश ने दो और प्रभात ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी।
टीम की तरफ से सारांश ने 27, अभिषेक और अंगेश ने 16-16, अमनदीप ने 12 और हार्दिक ने 10 रन का योगदान दिया। बालाजीपुरम की तरफ से गेंदबाज समीर ने तीन, रिषभ और इमरान ने दो-दो विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। आशुतोष ने एक विकेट हासिल किया। स्टेडियम की अंतिम विकेट के दौरान बालाजीपुरम के मुनीष ने एक शानदार कैच पकड़ा। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कमलेश कुमार और सुमित यादव ने मैच में अंपायरिंग की। अनुज कुमार ने स्कोरिंग और गौतम यादव ने कमेंट्री की। इस अवसर पर अलकेश यादव, प्रेमचंद्र यादव, इंद्रवीर सिंह, शमशेर सिंह, रविंद्र सिंह, अवनीश कुमार, ओमवीर सिंह, प्रवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें