फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: बेशकीमती जमीन पर कब्जे का किया विरोध, भूमाफियां ने तोड़ दिए तीन लोगों के हाथ-पैर

Sat, 08 Mar 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जगदीशपुरा क्षेत्र में बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर तीन लोगों को बेरहमी से पीटा गया। भूमाफिया ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ितों के हाथ पैर तोड़ दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में 3400 गज जमीन के विवाद में भूमाफिया ने साथियों संग तीन लोगों को पीटकर उनके हाथ-पैर ताेड़ दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-6 निवासी योगेश अग्रवाल ने बताया कि बैनारा फैक्टरी के पास के अजय सिंघल और बोदला के नितिन राजपूत के साथ मिलकर ढाई वर्ष पहले 3400 वर्गगज जमीन खरीदी थी। भूमाफिया किशोर बघेल जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को वह तीनों जमीन देखने गए थे।

आरोप है कि किशोर बघेल सहित 25 अज्ञात लोगों ने घेरकर पीटा। अजय सिंघल के पैर तोड़ दिए। योगेश और नितिन के हाथ, पीठ समेत कई जगह फ्रैक्चर हैं। आरोपी पूर्व में जगदीशपुरा के चर्चित जमीन प्रकरण में नामजद है। उसकी एसआईटी जांच कर रही है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें