अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियों के संचालन में लगे ऑपरेटरों ने मानदेय भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक को सोमवार को शिकायत दी है। ऑपरेटरों का कहना है कि वे वर्ष 2021-22 से विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे हैं। मई 2025 में संचालन का ठेका धारा कंपनी को दिए जाने के बाद उन्हें कंपनी के माध्यम से रखा गया।
ऑपरेटरों के अनुसार 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कही गई थी, लेकिन खातों में करीब 5 हजार रुपये प्रतिमाह ही भुगतान किया गया। तीन माह में करीब 1800 रुपये पीएफ के नाम पर काटे जाने का भी आरोप लगाया है। करीब 22 ऑपरेटरों ने करीब चार माह से वेतन लंबित होने का दावा करते हुए बकाया भुगतान और उचित मानदेय दिलाने की मांग की है। शिकायत देने ने सत्यवीर सिंह, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मुरारी, प्रमोद, विष्णु कुमार, मनोज कुमार एवं अन्य थे। उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक ने बताया शिकायत मिली है, जांच के लिए आगे प्रेषित कर दी गई है।