एहतियात के उपाय पर खर्च बढ़ा
ऑपरेशन में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में एहतियात के उपाय, साफ-सफाई प्रोटेक्शन, कोरोना की जांच समेत अन्य खर्च बढ़ गए हैं। इस कारण ऑपरेशन के खर्च में बढ़ोत्तरी हुई है।
- डॉ. राजीव उपाध्याय, अध्यक्ष आईएमए
ऑपरेशन महामारी से पहले अब
पित्ती की पथरी 25-28 हजार रुपये 35 हजार रुपये
अपेंडिक्स 26-27 हजार रुपये 32 हजार रुपये
गुर्दे की पथरी 35 हजार रुपये 42 हजार रुपये
हार्नियां 28-30 हजार रुपये 35 हजार रुपये
पाइल्स 20 हजार रुपये 25 हजार रुपये
सामान्य प्रसव 8-10 हजार रुपये 12 हजार रुपये
सिजेरियन 30 हजार रुपये 35 हजार रुपये
प्रोस्टेट 30 हजार रुपये 35 हजार रुपये
-
जैसा कि डॉ. सुनील शर्मा ने बताया।
सरकारी अस्पतालों में नहीं हो पा रहे ऑपरेशन
कोरोना की दूसरी लहर के कारण एसएन कॉलेज में अभी पथरी, अपेंडिक्स, हार्निया, पाइल्स समेत अन्य जनरल सर्जरी बंद हैं। यहां पर कैंसर और ब्लैक फंगस के ही ऑपरेशन हो पा रहे हैं। जिला अस्पताल में बीते सोमवार को सर्जरी की ओपीडी शुरू हुई है, लेकिन मोतियाबिंद और हड्डी के ही तीन-चार ऑपरेशन हो पाए हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी और सर्जन डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में गंभीर हाल के ही ऑपरेशनों को प्राथमिकता दी जा रही है।
अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना