फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन जागृति बदल रही सोच, दो झूठी शिकायतें लीं वापस

Wed, 24 Jan 2024 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन जागृति बदल रही सोच, दो झूठी शिकायतें लीं वापस
विज्ञापन

-रंजिश और मामूली विवाद के चलते दर्ज कराई गए थे गंभीर मामले
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ऑपरेशन जागृति महिलाओं की सोच बदलने में सफल साबित हो रही है। दो युवतियों ने रंजिश और मामूली विवाद के चलते दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लेते हुए गलती स्वीकार की है। भरोसा दिलाया है कि भविष्य में झूठ के रास्ते पर नहीं चलेंगे। चाहें कोई भी लड़ाई हो सच के साथ लडे़गे।
कस्बा कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फैसला लिया। पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। न्यायालय में 164 के बयान में कहा में गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसने एक युवक के खिलाफ रंजिश के चलते गलत काम करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसे एहसास हो चुका है कि किसी निर्दोष को सजा दिलाना गलत है। इसलिए वह झूठी रिपोर्ट वापस ले रही है। वहीं कस्बा बेवर की रहने वाली एक युवती ने भी ऐसा ही फैसला लिया। युवती ने न्यायालय में दिए गए बयान में कहा कि उसने एक युवक के साथ घर से चले जाने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। गांव में हुए ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम को सुनने के बाद उसे अहसास हो गया है कि उसने गलत किया है। भाई से हुए विवाद के बाद उसके कहने पर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। अब वह झूठ का बोझ अधिक नहीं सह सकती। वह झूठे मुकदमे को वापस ले रही है। दो युवतियों के झूठे मुकदमे वापस लिए जाने के साथ ही जनपद में ऑपरेशन जागृति की मुहिम सफल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर से लेकर देहात तक ऑपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। महिलाएं जागरूक हो रहीं हैं, फैसले ले रहीं हैं। यह जनपद में अभियान की सफलता को दर्शाता है। साथ ही झूठे मुकदमे वापस होने से एक बेगुनाह को भी झूठे आरोप और बिना अपराध की सजा से राहत मिलती है।
विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें