आगरा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से रामचंद्र ने लोन लेकर कार सर्विस सेंटर खोला। बुधवार को डीएम सर्विस सेंटर देखने पहुंचे। रामचंद्र ने बताया कि उसे एक लाख रुपये माह आय हो रही है। सभी खर्चे काटकर 20 से 25 हजार रुपये हर माह बच जाते हैं। जिनसे वह बच्चों के लिए इकठ्ठा कर रहा है।