फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा के इस पार्क में बनेगा ओपन जिम... नगर निगम खर्च करेगा नाै लाख रुपये, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Mon, 27 Oct 2025 10:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के एक और पार्क में जल्द ही ओपन जिम बनने जा रही है। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ईदगाह बस स्टैंड के पीछे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में जल्द ही ओपन जिम बनेगा। लोग सुबह-शाम मशीनों की मदद से व्यायाम कर सकेंगे। नगर निगम के निर्माण विभाग ने ओपन जिम के लिए करीब नाै लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कुछ हफ्तों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अवर अभियंता कृष्ण गोपाल के अनुसार ओपन जिम में लोगों के लिए हिप ट्विस्टर, वाकर, साइकिलिंग और स्लाइडर झूले जैसे आधुनिक व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे। इन उपकरणों की मदद से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें व्यायाम के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शहर के हर जोन में पार्कों को उपयोगी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. आंबेडकर पार्क के अलावा कई अन्य पार्कों को भी जल्द ही आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें