फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के मरीजों को कोरोना जांच के लिए देना होगा शुल्क

Wed, 20 Jan 2021 08:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • शासन के निर्देश पर कोरोना जांच के लिए 300 से 1500 रुपये तक शुल्क तय, इमरजेंसी में मरीजों के लिए सुविधा निशुल्क
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के मरीजों को कोरोना की जांच कराने के लिए अब रुपये देने होंगे। उनकी जेब पर 300 रुपये से 1500 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। शासन के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने जांच शुल्क लागू कर दिया है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी। अभी तक सभी मरीजों की कोरोना जांच निशुल्क हो रही थी।

विज्ञापन


अब आरटीपीसीआर जांच कराने पर 600 रुपये और ट्रूनेट जांच कराने पर 1500 रुपये खर्च करने होंगे। कैंसर का मरीज है तो उसके लिए शुल्क 300 रुपये रखा गया है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की कोरोना जांच निशुल्क होगी। शुल्क देने के बाद लोगों को आरटीपीसीआर जांच 24 घंटे बाद और ट्रूनेट मशीन से जांच कराने पर घंटे भर में मिल जाएगी। 

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कीमतें तय की गई हैं। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। उधर, कोरोना वायरस की जांच जिला अस्पताल समेत 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क बनी रहेगी। यहां पर पर्चा बनवाकर लोग कोरोना वायरस की जांच करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को आठ मरीज मिले
आगरा में सोमवार को आठ नए मरीज मिले। 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 10440 पर पहुंच गया है। इनमें 10183 मरीज ठीक हो गए हैं। 171 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 87 मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को 1858 लोगों की कोरोना जांच हुई। अब तक कुल 4.65 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। 

वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण से जूझते रहे आगरा के लिए नया साल राहत लेकर आया है। साल के पहले ही महीने में जहां संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 100 से नीचे आ गई है। 97 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि नए मरीजों का आंकड़ा दहाई के नीचे आ गया है। इससे पहले रविवार को नौ और शनिवार को सात नए मरीज मिले थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें