फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएचसी सैंया पर ओपीडी बढ़ी , उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, उल्टी-दस्त का एक गंभीर मरीज एसएन हॉस्पिटल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोगों में उल्टी-दस्त व बुखार का संक्रमण बढ़ने से ही सीएचसी की ओपीडी में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, उल्टी-दस्त से पीड़ित एक मरीज को गंभीर अवस्था में एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पर बढ़ते तापमान के चलते उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ जाने से ओपीडी बढ़ गई है। एक महिला मरीज श्रीमती निवासी नदीम को उल्टी-दस्त के संक्रमण हो जाने से गंभीर अवस्था में सीएचसी सैंया पर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर गंभीर अवस्था होने के कारण एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती ने बताया कि बढ़ते तापमान से शरीर में संक्रमण होना संभव है। इसलिए फास्ट फूड, तली हुई चीजें न खाएं तथा पानी उबाल कर ही पिए। ओआरएस का घोल आवश्यक रूप से जरूर प्रयोग कर पानी की शरीर में कमी न होने दें तथा साफ सफाई अवश्य रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें