फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद ओपीडी सेवा की बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नोवल कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री ने ओपीडी सेवाएं शनिवार से बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल में शनिवार को दोपहर तक ओपीडी सेवा चालू रखी गई। जानकारी पर डीएम ने सीएमएस को ओपीडी बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पतालों में उमड़ रही मरीजों की भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार को ओपीडी सेवा बंद रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा दोपहर 12 बजे तक जारी रही। जानकारी होने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने संज्ञान लिया और सीएमएस को तत्काल ओपीडी सेवा बंद कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद ओपीडी सेवा दोपहर 12 बजे बंद कर दी गई। रविवार को भी अवकाश और जनता कर्फ्यू के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी। केवल गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ही भर्ती करते हुए इमरजेंसी सेवा का लाभ दिया जाएगा।
दो और एंबुलेंस उपलब्ध कराने को लिखा
कोरोना वायरस को देखते हुए सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कार्यक्रम अधिकारी एंबुलेंस सेवा को पत्र लिखकर जिला अस्पताल में दो जीवन रक्षक एंबुलेंस उपलब्ध कराने का कहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गैर जरूरी सेवाएं बंद करने के निर्देश दिए थे। जो पूरी तरह से बंद रखी गईं, लेकिन गंभीर बीमारों को उपचार दिलाया गया। 12 बजे के बाद पूरी तरह से ओपीडी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

डॉ. आरके सागर, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें