फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा में लगी आग में जले कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र स्थित एक खोखा में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग में करीब पांच लाख रुपये की कीमत के कपड़े जलने की बात कही जा रही है। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कमल कुमार सब्जी मंडी में एक लोहे का खोखा रखकर कपड़े की दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार शाम वह रोजाना की तरह निर्धारित समय पर खोखा बंद करके घर चले गए थे। देर रात किसी कारण से खोखा के अंदर आग लग गई। रात के समय लगी इस आग में दुकान रखे कपड़े जलकर राख हो गए।
शनिवार सुबह मंडी पहुंचे लोगों ने जब खोखा को जला हुआ देखा तो कमल को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कमल ने खोखा को खोला तो उसमें रखे कपड़े पूरी तरह से राख हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित के अनुसार करीब पांच लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया। पुलिस तहरीर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें