फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की सुपारी: आगरा में होटल की पार्टनर को मारने की खाैफनाक साजिश, 50 फीसदी हिस्सेदारी पर कब्जे की कोशिश

Thu, 12 Mar 2026 07:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में होटल की पार्टनर महिला को जान से मारने की खाैफनाक साजिश रचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की हत्या के लिए करोड़ रुपये की सुपारी देने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल में 50 प्रतिशत की पार्टनर महिला की हत्या की साजिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिवंगत पार्टनर के बेटे ने 1 करोड़ की सुपारी हरियाणा के युवक को दी। मगर युवक ने पहले ही महिला को जानकारी दे दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में थाना सदर में प्राथकिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ताज रोड, आगरा कैंट निवासी हेमलता सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को रात 10:52 बजे एक अंजान व्यक्ति ने काल किया। काल करने वाले ने अपना नाम सुशील बताया। कहा कि वह उन्हें जानता है। एक बार मिल चुका है। उसने बताया कि आपके दिवंगत पार्टनर उदय सिंह के पुत्र अनुपम और पुत्रवधू गुंजन उसके पास आए थे। दोनों का संबंध होटल उदय विलास से है। 1 करोड़ रुपये देकर उनकी हत्या की सुपारी दे रहे थे।

बातचीत की रिकार्डिंग उसके मोबाइल में है। हेमलता सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टनर उदय सिंह की मृत्यु के बाद उनका बेटा उनके नाम की 50% की हिस्सेदारी को हड़पना चाहता है। उसके साथ सहयोगी गोविंद, बबलू, भानु, अशोक और अभय भी शामिल हैं। परिवार में उनके अलावा बेटा और बेटी हैं। वादिया ने आशंका जाहिर की कि उनकी हत्या की जा सकती है। परिवार के साथ किसी तरह की अनहोनी होनी पर पार्टनर और उसके सहयोगी ही जिम्मेदार होंगे। मामले में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोपी की युवक से हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि जिस युवक ने काल करके बताया, वह हरियाणा का रहने वाला है। वह भी होटल का व्यवसाय करता है। उसे बुलाया जाएगा। बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं महिला ने भी रिकार्डिंग दी है। इसकी भी जांच कराई जाएगी। सुपारी देने की बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें