फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: अनुपम कॉम्प्लेक्स की 43 में से तीन दुकानों की ही हो पाई नीलामी, तय की गई अगली तारीख

Fri, 28 Oct 2022 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

आवेदकों के दस्तावेज में कमी होने की वजह से महज तीन दुकानों की ही नीलामी हो पाई। जिसके बाद नीलामी के लिए अगला तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
अनुपम कॉम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में बने अनुपम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बनी करीब 268 दुकानों का आवंटन शुक्रवार को किया जाना था। जिसमें सिर्फ तीन दुकानों का ही आवंटन हो पाया। शेष दुकानों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के दस्तावेज में कमी होने की वजह से नीलामी की अगली तारीख तय कर दी गई है। हालांकि अभी तक नीलामी की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

विज्ञापन


अनुपम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बनी करीब 268 दुकानों के आवंटन के लिए करीब 43 आवेदन आए थे। शुक्रवार को दोपहर एक बजे नीलामी नगर पालिका के बैठक हॉल में की गई। इस दौरान आवेदक विनय कुमार को दुकान संख्या 213, शिल्पा सक्सेना को दुकान संख्या 161 और सुनील कुमार गुप्ता को दुकान संख्या तीन आवंटित की गई।

 नीलामी के दौरान सिर्फ 20 ही आवेदक नीलामी की बोली लगाने के लिए पहुंचे। जिसमें तीन आवेदकों को दुकान आवंटित कर दी गई। शेष आवेदकों के दस्तावेज में कमी रही। 
विज्ञापन


वहीं कुछ दुकानों के लिए एक ही आवेदक था जिस पर बोली नहीं लगाई गई। अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि तीन दुकानें नियमानुसार आवंटित कर दी गई है। अन्य दुकानों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है जिससे आवेदनों की संख्या में इजाफा हो सके। शनिवार तक दुकान के आवंटन के लिए आवेदन की तिथि को निर्धारित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें