फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंद सिलिंडर बचे...बेड़ई-कचौड़ी और समोसा बनाना करेंगे कम

विज्ञापन
बबली और राजकुमार भगत। - फोटो : बबली और राजकुमार भगत।
विज्ञापन
आगरा। खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के कारण व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। इससे होटल-रेस्तरां बंद होने की कगार पर हैं। दुकानदारों ने सुबह-दोपहर के नाश्ते में कटौती की बात कही है। कारोबारियों का कहना है कि शनिवार को सिलिंडर नहीं मिले तो कई होटल-रेस्तरां बंद होने लगेंगे।
विज्ञापन

आगरा स्वीट्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि जिले में करीब 5000 हलवाई और नाश्ते की दुकान हैं। करीब आठ हजार से अधिक ठेल-ढकेल और स्टॉल वाले हैं। इनको व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से भारी दिक्कत हो रही है। सिलिंडर का स्टॉक कम ही बचा है। ऐसे में कई विक्रेताओं ने बेड़ई-कचौड़ी और समोसा बनाना अस्थायी रूप से बंद करने या फिर मात्रा कम करने को मजबूर हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि जिले में 900 से अधिक होटल और रेस्तरां हैं। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से ये बंद होने की कगार पर हैं। शनिवार को सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई तो कई होटल-रेस्तरां सेवाएं देना बंद कर देंगे।


मिस कॉल पर नहीं आता है जवाब
- दयालबाग निवासी बबली ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने पर मिस कॉल वाले नंबर पर फोन कराया। इस पर कोई जवाब नहीं आया। इससे पर पता नहीं चल पा रहा है कि सिलिंडर बुक हुआ है कि नहीं।
विज्ञापन

बुकिंग के लिए मिस कॉल पर अब आएगा मैसेज
- ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने कहा कि मिस कॉल (8454955555) करने पर अब फोन पर संदेश आने की व्यवस्था की है। अगर आपके बुकिंग 25 दिन से पहले करा रहे हैं तो इसकी मैसेज पर जानकारी आएगी। 25 दिन पूरे होने पर बुकिंग की प्रक्रिया संचालित करने की भी जानकारी आएगी। साथ ही (7718955555) पर 24 घंटे बुकिंग की जा सकती है। इसमें सुबह तड़के और देर शाम बाद सर्वर पर दबाव कम होने के कारण बुकिंग के अधिक अवसर होते हैं।
विज्ञापन

बबली और राजकुमार भगत।- फोटो : बबली और राजकुमार भगत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें