अधिसूचित भाषाओं में शामिल है संस्कृति
संस्कृत को भारत सरकार से अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त नहीं है। संस्कृत देश की अधिसूचित भाषाओं में शामिल है। हिंदी को राजभाषा का दर्जा है। देश में संस्कृत अनिवार्य भाषा नहीं है। प्रत्येक के लिए मातृभाषा व क्षेत्र अनुसार अन्य भाषाओं के विकल्प उपलब्ध हैं। सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी में संस्कृत भाषा विषय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कार्यालय में सूचना नहीं होने की बात कही गई है।
रुला देगी इन बुजुर्गों की कहानी: पितृ पक्ष में मां-बाप को घर ले गए बेटे, फिर वृद्धाश्रम में छोड़ा
बीते माह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जिलाधिकारी न्यायालय ने संस्कृत में एक जमीन के मामले की सुनवाई के बाद चार पेज का आदेश जारी किया था। नई परंपरा से संस्कृत सुर्खियों में आई। देवभाषा के पुनरुद्धार के लिए विभिन्न योजनाएं व संस्थान चल रहे हैं। देश में धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के वाबजूद देवभाषा के प्रति लोगों के रुझान को भाषाविद चिंताजनक मान रहे हैं।