फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहले दिन जांची गईं महज 2000 उत्तर पुस्तिकाएं, न पूरे परीक्षक पहुंचे न काॅपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन महज 2000 हजार उत्तर पुस्तिकाएं ही जांची जा सकीं। न तो केंद्रों पर पूरे परीक्षक पहुंचे न ही उत्तरपुस्तिकाएं। देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने का क्रम जारी था। यहां तक निगरानी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इसी बीच संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने दो केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधनीस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर 2000 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। वहीं मंडल में 47,000 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। बुधवार को वे सबसे पहले शाहगंज स्थित राजकीय इंटर काॅलेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के स्ट्रांग रूम को देखा। इसके बाद वे एमडी जैन इंटर काॅलेज पहुंचे। वहां उन्होंने डिप्टी कंट्रोलर से जानकारी ली। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि सभी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि बृहस्पतिवार से प्रत्येक परीक्षक अनिवार्य रूप से मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर कार्य करें। बताया कि अनुपस्थित परीक्षकों, उप प्रधान परीक्षकों और अंकेक्षकों की सूची तलब की गई है, जिनके खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही पर्यवेक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हर हाल में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। गोपनीयता भंग होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कहां कितनी कॉपियां जांची गईं

राजकीय इंटर काॅलेज में पहले दिन 769 परीक्षकों के सापेक्ष 187 ही पहुंचे मात्र 91 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। नेशनल माॅडल स्कूल में 570 परीक्षकों के सापेक्ष 189 परीक्षक पहुंचे, इस दाैरान सिर्फ 8 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। आरबीएस इंटर काॅलेज में 761 के मुकाबले 219 परीक्षक पहुंचे, अधिकारियों ने पहले दिन 910 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का दावा किया गया। वहीं एमडी जैन इंटर काॅलेज में कुल 799 परीक्षकों के सापेक्ष 63 ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें