फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किल्लत के बीच जिले को मिली मात्र 15 सिलिंडर ऑक्सीजन की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ऑक्सीजन की कमी स्वास्थ्य विभाग को ही चिंतित नहीं कर रही बल्कि मरीजों की तड़प भी बढ़ा सकती है। क्योंकि ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में जिले को नहीं मिल पा रही है। किल्लत बरकरार है। बार-बार कोशिशों के बाद जिले को मंगलवार रात मात्र 15 सिलिंडर ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल सकी है जो नाकाफी है। स्वास्थ्य विभाग इस बात को लेकर चिंतित है कि यदि जल्द ही और ऑक्सीजन न मिली तो मरीजों की तड़प और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सरकारी महकमे में ही नहीं बल्कि निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑक्सीजन की कमी है। कोरोना संक्रमित मरीजों के अलावा अन्य मरीजों से ग्रसित तमाम मरीजों के लिए भी ऑक्सीजन की जरूरत दिखाई दे रही है। मरीज परेशान हैं। तीमारदार भी ऑक्सीजन की कमी को लेकर बेहद चिंतित हैं। इधर, स्वास्थ्य महकमे ने बरेली, अलीगढ़, मुफ्फरनगर सहित कई जिलों से स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन मांगी थी, लेकिन पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कहीं से नहीं मिल पाई।
अलीगढ़ से मात्र 15 सिलिंडर की आपूर्ति कोरोना अस्पताल को मिली है। जबकि अभी और ऑक्सीजन की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों को ऑक्सीजन देने के साथ ही उन्हें इस तरह से उपचार दे रहा है कि उन्हें ऑक्सीजन की कमी न हो, लेकिन चिंता इस बात की है कि यदि जल्द और ऑक्सीजन न मिली तो फिर मरीज ऑक्सीजन की कमी से तड़प सकते हैं। हांलाकि स्वास्थ्य विभाग कोशिश में लगा है कि जल्द ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें