गंजडुंडवारा। कस्बा की दो अलग-अलग बस्तियों में बुखार आने के बाद ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बुखार से लगातार हो रही मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है।
कस्बे के मोहल्ला सुदामापुरी निवासी दीपक वर्मा (30) पुत्र दिनेश वर्मा के चचेरे भाई की कस्बे में ही 26 अप्रैल को शादी थी। 27 अप्रैल को बहु के विदा होकर आ जाने के बाद उनको तेज बुखार आ गया। इसके बाद परिजन उनको स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। इसके बाद परिजन उनको इलाज के लिए आगरा के लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत होते ही चीत्कार मच गया।
मोहल्ला मूलचंद्र निवासी मो. फारुख (45) पुत्र मो. रियाज को मंगलवार को तेज बुखार आया। बुखार के बाद परिजन उनको निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत होते ही परिजन चीत्कार कर उठे।