फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे जान सकेंगे शिकायतों की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ित घर बैठे ही शिकायतों की प्रगति की जानकारी ले सकेंगे। अब विधिक सेवा प्राधिकरण का काम भी ऑनलाइन हो गया है। इस व्यवस्था से पीड़ितों को शिकायत की प्रगति और निस्तारण के लिए चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण में वादकारी का हित सर्वोच्च है, के तहत काम होता है। कई बार न्यायालय में शिकायत दर्ज कराने की बजाए पीड़ित सीधे विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराता है। शिकायत मिलने के बाद आरोपी पक्ष को नोटिस भेजकर प्राधिकरण में तलब किया जाता है। वहां दोनों पक्षों की सुनवाई केे बाद मामला निस्तारित किया जाता है।
शिकायत के निस्तारण और प्रगति की जानकारी के लिए शिकायत करने वाला प्राधिकरण के चक्कर लगाता है। अब विधिक सेवा प्राधिकरण के काम को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसमें पीड़ित को घर बैठे ही शिकायत नंबर के आधार पर शिकायत की प्रगति की जानकारी हो सकेगी। विधिक सेवा प्राधिकरण की साइड पर शिकायत का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा। इसमें शिकायत की प्रगति और निस्तारण आख्या भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता को समय से न्याय दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण में काम किया जाता है। काम में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

तरन्नुम खान, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें