यह रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद युवक ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की कापी व्हाटसएप पर मंगा ली। इसके बाद युवक ने दो बार में 2150 रुपये और 6500 रुपये और ट्रांसफर करा लिए। शक होने पर उसने रकम मांगा तो युवक ने फोन काट दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। बाद में आईजी से शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया।
मोबाइल में नहीं करें एप डाउनलोड
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फोन पर अगर, कोई व्यक्ति आसानी से लोन दिलाने की बात करता है और रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। फोन काट दें। ऐसे व्यक्ति के झांसे में नहीं आएं। वहीं केवाईसी ऑनलाइन करने की कहने वालों से भी सावधान रहें। मोबाइल पर कोई एप आदि डाउनलोड करने की कहने वालों के झांसे में भी नहीं आएं। इस तरह के एप डाउनलोड नहीं करने चाहिए। साइबर ठगी होने पर नजदीक के थाने में शिकायत करें।