फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू, आगरा में बने सात परीक्षा केंद्र, प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड

Mon, 10 Apr 2023 11:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की ऑनलाइन परीक्षाएं 17 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए प्रवेशपत्र भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ई-मेल पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए 17 से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आगरा जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि आगरा भर्ती कार्यालय क्षेत्र में मथुरा में एक और अलीगढ़ तथा झांसी में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


पहले दो दिनों 17 और 18 अप्रैल को जिन अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा होनी है, उनके प्रवेशपत्र सेना की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। प्रवेश पत्र में अगर कोई त्रुटि है तो सैन्य भर्ती कार्यालय, सदर आगरा में बनाए गए काउंटर पर सही करा सकते हैं।

प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए गए

अग्निवीर भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षाएं 17 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए प्रवेशपत्र भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अग्निवीर (सभी आर्म्स), जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं पास, ट्रेड्समैन 8वीं पास, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ई-मेल पर चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए 79 केंद्र बनाए गए

प्रवेशपत्र जारी होने की सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए भी उपलब्ध कराई गयी है। उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के लिए 79 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से आगरा क्षेत्र में 12 हैं। आगरा जिले में 7 परीक्षा केंद्र, दो अलीगढ़, दो झांसी और एक मथुरा में बनाया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा है कि वह प्रवेशपत्र में केंद्र का पता और परीक्षा का समय जांच लें। तय समय पर दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

त्रुटि हो तो भर्ती कार्यालय आकर सही कराएं

कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती 2023-24 के विषय में सिर्फ सेना के अधिकृत सूत्रों की जानकारी को ही वैध मानें। किसी भी अन्य जानकारी पर विश्वास न करें। यदि किसी भी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि पायी जाती है तो अपने नज़दीकी सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर, एडमिट कार्ड को सही करा सकते हैं। आगरा में सदर बाजार स्थित सेना भर्ती कार्यालय पर काउंटर खोला गया है, जहां त्रुटि दूर करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें