फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र में हो जाए कोई गलती, तो घर बैठे ही हो सकता है सुधार; ये है तरीका

Sat, 25 Oct 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान हुई गलती में सुधार करने के लिए अब प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। इसके लिए अब आपको निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
Birth and Death Certificates - फोटो : नगर निगम, आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान हुई गलती को सुधरवाने के लिए अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाणपत्र में संशोधन कराया जा सकेगा। निगम ने प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वाले पोर्टल पर ही अब संशोधन की सुविधा भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

निगम ने लोगों की सुविधा के लिए घर बैठे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। हालांकि, इस पोर्टल पर सिर्फ नए प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने की ही सुविधा थी। अगर प्रमाणपत्र में किसी तरह की गलती हो तो उसे दुरुस्त कराने के लिए लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। इस दौरान दलालों द्वारा लोगों से पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने ऑनलाइन पोर्टल में बदलाव करते हुए अब प्रमाणपत्र संशोधित कराने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है।


 
विज्ञापन

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि https://www.annbdregistration.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद आवेदक को एक एप्लीकेशन नंबर भी मिलेगा, जिससे वह इसकी ऑनलाइन प्रगति भी जान सकेगा। अगर आवेदन में किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाएगी तो विभाग ऑनलाइन ही दुरुस्त कर देगा। सुधार के बाद आवेदक ऑनलाइन ही नया प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें