कासगंज की मंडी समिति में बनाया गया थोक भाव प्याज बिक्री केंद्र
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्याज की बढ़ती कीमतों को को देखते हुए सरकार ने जमाखोरों पर सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली है। प्याज का मूल्य जिला प्रशासन ने निर्धारित कर व्यापारियों के सहयोग से मंडी समिति में केंद्र स्थापित कराया है। जहां आम जनता को सस्ती दर पर निर्धारित मूल्य पर प्याज मिल सकेगी। इसके अलावा प्याज की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ भी प्रशासन अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।
प्याज के भाव दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं। डीएम सीपी सिंह ने के प्रयासों से आम जनता को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति में थोक भाव प्याज बिक्री केंद्र खोला गया है। जिस पर मात्र 35 रुपये किलों में प्याज की बिक्री की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को भी प्याज की जमाखोरी नहीं करने दी जाएगी। निर्धारित सीमा से अधिक प्याज का भंडारण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मंडी समिति सचिव को निर्देशित किया है कि वह विशेष निगरानी रखें। किसी भी हाल में प्याज की जमाखोरी न हो और निर्धारित केंद्र पर सस्ती दर पर प्याज हर परिवार को उपलब्ध कराई जाए।
एक नजर-
- 50 रुपये किलो व्यापारी बता रहे हैं थोक का भाव।
- 35 रुपये किलो में प्रशासन उपलब्ध कराएगा प्याज।
- थोक के भाव में प्याज हमें 50 रुपये किलो की दर से मिल पाती है। बोरी को खोलने के बाद कुछ प्याज खराब निकलती है। इसलिए 60 रुपये किलो प्याज बेचने पर ही खर्चा निकल पाता है। अमित कुमार सब्जी विक्रेता।
- व्यापारियों के सहयोग से गल्ला मंडी समिति में एक केंद्र बनाया गया है। जहां प्रत्येक व्यक्ति को 35 रुपये किलो की दर से आसानी से प्याज मिल सकेगी- जगत नरायन, मंडी सचिव।