फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने बने तालाब में डूबकर एक वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 13 Sep 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में गुरुवार को एक साल का बच्चा घर के सामने बने तालाब में डूब गया। तालाब से निकालकर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव खेरिया अहमद निवासी राजकिशोर का मकान गांव में मौजूद तालाब के पास है। गुरुवार की सुबह उसका एक वर्ष का पुत्र अंकुश घर के अंदर खेल रहा था। परिवार के लोग घर के अन्य कार्यों में व्यस्त थे। अंकुश घुटनों के बल चलते हुए तालाब तक पहुंच गया। 

तालाब के गहरे पानी में अंकुश को डूबते देख चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। किसी तरह उसे तालाब से बाहर निकाला गया। आनन-फानन परिजन उसे शिकोहाबाद स्थित अस्पताल लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


बेटे की मौत से मां रो रोकर बेसुध हो गई, वहीं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर थाना जसराना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा कि तालाब में डूबने एक वर्ष के बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें