फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 13 Jul 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
मासूम शौर्य का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा के जलेसर में खेलते खेलते एक साल का बच्चा पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। काफी देर तक जब उसकी आवाज सुनाई नहीं दी तो रसोई में खाना बना रही मां उठकर आई। बेटे को देख उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


मासूम पानी से भरी बाल्टी में डूबा हुआ था। परिजन बच्चे को आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

घटना कोतवाली जलेसर के मोहल्ला बाजार कलां की है। शुक्रवार दोपहर को अनूप कुमार के एक साल के मासूम बेटे शौर्य की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर के बल बाल्टी में गिरा

पिता अनूप ने बताया कि शौर्य अपनी मां के साथ घर में खेल रहा था। उसके बड़े दोनों भाई घर के बाहर खेल रहे थे। शौर्य की मां बेटे को आंगन में खेलते हुए छोड़कर रसोई में खाना बनाने चली गई। 

रसोई में से वो शौर्य को आवाज देती रही। इस बीच मासूम खेलते-खेलते आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। उसके सहारे खड़े होकर अपने आप को देखने लगा। 

खेलते-खेलते किसी तरह वो पानी में उल्टा सिर के बल डूब गया। काफी देर तक जब शौर्य की मां को बेटे की आवाज सुनाई नहीं दी तो वो रसोई से बाहर निकली तो उसके होश उड़ गए। 

मां की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। परिजन मासूम को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जब घर पर हुई तो कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें