फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का मामला: कोई एक नौकरी के लिए तरस रहा, 15 सफाई कर्मी दो नगर निगम से ले रहे वेतन; बड़ा खुलासा

Tue, 12 May 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद हरिओम बाबा ने 15 सफाई कर्मचारियों के आगरा और फिरोजाबाद दोनों नगर निगमों से वेतन लेने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पार्षद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद हरिओम बाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी ऐसे हैं जो आगरा के साथ फिरोजाबाद नगर निगम से भी वेतन ले रहे हैं। इन सभी 15 सफाई कर्मचारियों के हस्ताक्षर फिरोजाबाद नगर निगम के रजिस्टर में भी है, वहीं आगरा में भी उसी अवधि का वेतन जारी किया गया। यह चौंकाने वाला खुलासा कावेरीकुंज के भाजपा पार्षद हरिओम बाबा ने नगर निगम सदन में किया। उन्होंने फिरोजाबाद नगर निगम का रजिस्टर और आगरा नगर निगम की सूची मेयर के सामने रखी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डायस के सामने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पार्षद हरिओम बाबा और पंकज अग्रवाल ने मेयर के सामने आरोप लगाया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा ने सफाई मित्र रखने में करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की है। 4200 की जगह 6200 सफाई कर्मचारी हो गए, पर सफाई का बुरा हाल है। दो हजार सफाई कर्मचारियों से करोड़ों रुपये वसूले गए हैं। कागज पर ही इन्हें भर्ती दिखाया गया। ऐसे 15 कर्मचारियों की सूची भी पेश की जिनके पिता के नाम और घर का पता एक समान है। इस पर जमकर हंगामा हुआ और अन्य पार्षदों ने हरिओम बाबा के आरोपों का समर्थन किया।

 
विज्ञापन

मंडलायुक्त से की एनएसए को हटाने की मांग
नगर निगम के सफाई कर्मचारी नेताओं ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी (एनएसए) डॉ. संजीव वर्मा को हटाकर वापस सीएमओ ऑफिस भेजने की मांग मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से की। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति ने सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने मृतक आश्रितों की फाइलें पांच साल से रोक रखी हैं। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त संतोष कुमार से मिलने को कहा। इस दौरान विनोद इलाहाबादी, श्याम कुमार करुणेश, सुन्दर बाबू चंचल, संतोष डागौर, राजेश चौधरी, गुलशन दयाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें