फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चिकित्सा अधीक्षक के घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 12:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। सीएचसी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक के आवास का ताला तोड़कर सोने के जेवर और 70 हजार की नकदी चोरी होने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी का आरोपी एक स्वास्थ्यकर्मी का पुत्र निकला। उसने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उसके साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अतुल कुमार परिसर में ही बने आवास में रहते हैं। शनिवार को वह पल्स पोलियो अभियान के कार्यक्रम में गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद पत्नी भी ताला लगाकर घर से कही चली गई थीं।
मौके का फायदा उठाकर परिसर में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी राकेश के पुत्र अमित उर्फ जीतू ने अपने एक साथी के साथ मिलकर डॉक्टर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

चोरी के दौरान घर से सोने के कुंडल और 70 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए थे। दोनों चोर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने अमित को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें