कासगंज। जिला में शनिवार को एक कोरोना संक्रमित सामने आया। जबकि पांच पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए। जिससे संकमितों का आंकड़ा बढ़कर 4228 पर पहुंच गया। जिला में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 23 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला में 2329 लोगों की जांच की। एंटीजन किट से 1262 व टूनॉट से 1 जांच की गई। जांच में एक भी संक्रमित नहीं निकला। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में गंजडुंडवारा का एक युवक संक्रमित निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को आइसोलेट कर दिया। इसके अलावा टीम ने आरटीपीसीआर जांच के लिए 1066 सैंपल लिए गए। इन सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।