फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक हजार लीटर नकली दूध कराया नष्ट

Thu, 09 Jan 2025 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ग्राम अभयपुरा में चल रहे नकली दूध के कारोबार का खुलासा किया। टीम ने छापा मारकर मौके से एक हजार लीटर नकली दूध बरामद किया, जिसे बाद में नष्ट करा दिया गया। इसके साथ ही दूध बनाने का सामान भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी दूध के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

अभयपुर गांव में नकली दूध के कारोबार की सूचना मिलने पर सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की, इस दौरान गांव निवासी रवि के घर पर नकली दूध बनता मिला। मौके पर एक हजार लीटर नकली दूध तैयार मिला। दूध के सैंपल लेकर टीम ने इसे नष्ट करा दिया। मौके से मिल्क फाउडर, रिफाइंड आदि बरामद हुआ, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।
टीम ने राज कोल्ड स्टोर स्थित बालाजी डेयरी से मिश्रित दूध के दो नमूने, सलेमपुर बीबी रोड बदनपुर से वाहन में विनोद कुमार से मिश्रित दूध का नमूना लिया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह, अनिल कुमार गंगवार, अवधेश पाराशर आदि मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें