फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना से 173वीं मौत, ताजनगरी के अस्पतालों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं

Tue, 16 Feb 2021 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बालूगंज निवासी 74 वर्षीय महिला हृदय रोग से भी ग्रस्त थी। संक्रमित होने के बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई। जिले में यह 173वीं मौत है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक चार दिन बाद फिर सोमवार को कोई नया मरीज नहीं मिला। अब मात्र 14 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि जिले में 10513 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जिसमें 10326 डिस्चार्ज हो चुके हैं। सोमवार को बालूगंज निवासी 74 साल की हृदय रोगी संक्रमित वृद्धा की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 173 हो गई है। सक्रिय मरीज 14 हैं। 

चार फरवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड अस्पताल सबसे पहले खाली हुआ था। अब निजी और सरकारी कोविड अस्पताल में एक भी संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है। दूसरी राहत की बात यह रही कि सोमवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला है। गुरुवार को भी कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में पांच लाख नमूनों की हुई जांच
कोरोना वायरस महामारी के दौरान एसएन के कोविड अस्पताल में 1800 से अधिक मरीजों का इलाज मिला। माइक्रो बायलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब में पांच लाख से अधिक नमूनों की जांच भी हो चुकी है। विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि एसएन में आगरा के अलावा मैनपुरी, मथुरा, एटा, सहारनपुर, फिरोजाबाद, रामपुर, हापुड, जालौन, कन्नौज से आए नमूनों की भी जांच की।

1785 ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज 
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पहले चरण के टीकाकरण से गैरहाजिर रहे 1785 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को मौका भुनाया और वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इनको दूसरी डोज 15 फरवरी को लगाई जाएगी। इसमें अनुपस्थित रहे 6143 कर्मचारियों को 19 फरवरी को फिर मौका दिया जाएगा। 18 फरवरी को भी टीकाकरण कराने पर विचार किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें